सम-विषमः पीक ऑवर्स में हर 45 सेकेंड पर मिलेगी मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में एक जनवरी से शुरू होने जा रहे सम और विषम व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) पीक आवर्स(ऑफिस टाइम) को लेकर कुछ बदलाव करने जा रही है।
इसमें सबसे पहली बात तो नॉन पीक आवर्स (दिन का समय) में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का प्लान है तो वहीं दूसरी ओर पीक ऑवर्स के दौरान हर 45 सेकेंड से एक मिनट तक मेट्रो मुहैया करवाने की तैयारी शुरू हो गई है।
हालांकि उससे पहले ऑपरेशन की सारी व्यवस्थाएं भी जांचनी बाकी हैं।
नॉन पीक ऑवर्स में डेढ़ से ढाई मिनट में मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल पीक ऑवर्स में डेढ़ से ढाई मिनट में मेट्रो उपलब्ध है, जिसे 1 जनवरी से घटाकर पौने से एक मिनट तक करने की तैयारी है।
अभी नॉन पीक ऑवर्स में चार से पौने तीन मिनट के अंतराल पर मिलती है, जिसे घटाकर डेढ़ मिनट तक लाने पर काम चल रहा है।
हालांकि अभी दिलशाद गार्डन से रिठाला, आईटीओ से एस्कोर्ट मुजेसर, नोएडा/वैशाली से द्वारका, समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर लाइन पर पीक और नॉन पीक ऑवर्स में अंतर है लेकिन जिसे वहां यात्रियों की संख्या के आधार पर घटाया जाएगा।