फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even-Odd: MPs broke rules,invoice of BJP MP Paresh Rawal

सम-विषम: सांसदों ने भी तोड़ा नियम, बीजेपी एमपी परेश रावल का चालान

Mon, 25 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Even-Odd: MPs broke rules,invoice of BJP MP Paresh Rawal
परेश रावल

सम विषम फॉर्मूला लागू होने के 11वें दिन दिल्लीवालों के अलावा सांसद भी नियम तोड़ते नजर आए। दरअसल, सोमवार को संसद सत्र शुरू हुआ। इसमें शामिल होने के लिए सांसदों को नियम तोड़ना पड़ा।

विज्ञापन


करीब 10 सांसदों को नियम तोड़ते हुए देखा गया। हालांकि, चालान सिर्फ बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल का कटा। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर दिल्लीवालों से गलती के लिए माफी भी मांगी। सोमवार को उनके अलावा 300 से ज्यादा लोगों के चालान कटे।
विज्ञापन


बता दें कि 15 अप्रैल से लागू-सम विषम में सांसदों को छूट नहीं दी गई है। हालांकि, उनके लिए नॉर्थ और साउथ ब्लॉक से शटल बस सेवा की व्यवस्था की गई। लेकिन, उसमें दो से तीन सांसदों ने ही सफर किया। कुछ सांसद कार पूलिंग करके पहुंचे। परेश रावल समेत करीब दस सांसद ऑड डे के दिन ईवन नंबर की कार लेकर पहुंचे। इसमें अश्विनी मीणा, राजेंद्र अग्रवाल समेत अन्य सांसद शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कार्यदिवस पर सड़कों पर भारी ट्रैफिक

Even-Odd: MPs broke rules,invoice of BJP MP Paresh Rawal
ऑड-इवन फिर से - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

सप्ताह का पहला कार्यदिवस होने के कारण सड़कों पर सम-विषम के बावजूद काफी ट्रैफिक रहा। नेहरू प्लेस, विकास मार्ग, एम्स, धौलाकुआं, आश्रम, समेत कई अन्य सड़कों पर रुक-रुककर आगे बढ़ा। गर्मी और सड़कों पर बसों की संख्या कम होने के कारण मेट्रो में भीड़ रही।

हालांकि, सरकार ने जाम की समस्या से इनकार किया है। परिवहन मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, जिन पांच प्वाइंट्स पर जाम की समस्या और शिकायतें मिली हैं, उन सभी जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते ही वहां ट्रैफिक रुक-रुककर आगे बढ़ रहा था। बाकी दिल्ली में ट्रैफिक स्मूथ था। उनके मुताबिक, ट्रैफिक कम होने से भी प्रदूषण भी नियंत्रित हो सकता है।

दिल्ली सरकार ने संसद सत्र के दौरान सांसदों के लिए नॉर्थ और साउथ ब्लॉक से चलाई गई कुल छह शटल बस सेवा में से चार बसों को वापस ले लिया है। सरकार ने सोमवार के अनुभव और डीटीसी के अधिकारियों संग बैठक करने के बाद यह फैसला लिया। दोनों प्वाइंट से तीन-तीन बसें चलाई गई थीं। मगर अब मंगलवार को दोनों प्वाइंट से एक-एक बस ही यानी दो बसें ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed