फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   even-odd Formula will be applied to all in Next time

अगली बार सभी पर लागू होगा सम-विषम फॉर्मूला

Mon, 18 Jan 2016 11:48 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
even-odd Formula will be applied to all in Next time

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि अगली बार दिल्ली में सम-विषम वाहन नंबर फार्मूले में किसी को छूट नहीं होगी। सब पर नियम लागू होगा। उससे पहले पूरी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सम-विषम को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके तहत अप्रैल-मई में 1000 बसें और जून-जुलाई में 1000 बसें और आएंगी। कार छोड़ने वालों को प्रीमियम सर्विस दी जाएगी, जिसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि 2016 में सभी डीटीसी बसों में मार्शल होंगे और फरवरी से बसों में सीसीटीवी और वाईफाई  लगेंगे। जून में जीपीएस लग जाएंगे, जिससे एक कार्ड पर मेट्रो-डीटीसी में सफर आसान होगा तो बस स्टैंड पर बस की सूचनाएं भी मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल के लिए उन्हें सब्सिडी दी जाएगी

even-odd Formula will be applied to all in Next time

मोहल्ले में लोग मोटरसाइकिल की बजाय साइकिल से निकलें। साइकिल के लिए उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। साइकिल वाले बेचारे नहीं, दिल्ली के हीरो और पर्यावरण मित्र कहलाएं, ऐसा माहौल उन्हें दिया जाएगा।


परिवहन मंत्री ने कहा कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी(घर से मेट्रो स्टेशन या बस स्टैंड तक) के लिए ई-रिक्शा को बढ़ावा देंगे। ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन पर सरकार खूब कोशिश कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार के कानून के कारण पुराने रिक्शों में बदलाव करवाने पड़ रहे हैं, जिसमें बड़ी राशि खर्च होती है।

अब दिल्ली सरकार सभी पुराने ई-रिक्शा को रजिस्टर कराने के लिए काम करेगी। अभी रजिस्ट्रेशन के समय ई-रिक्शा वालों को 15000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। सरकार ने फैसला किया है कि अब इन्हें 30000 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed