फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even-odd formula will also include bike.

सम-विषम फॉर्मूले के तहत बाइक भी होंगी शामिल

Tue, 29 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
Even-odd formula will also include bike.

दिल्ली सरकार ने बेशक बाइक को सम-विषम फॉर्मूले से बाहर रखा हो, लेकिन योजना के सफल रहने पर इसमें बाइक को भी शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


रणनीतिकारों का मानना है कि अगर एक हफ्ते में दिल्लीवासियों को कोई दिक्कत नहीं आती तो बाइकों को भी इस योजना में लाया जाएगा। मंगलवार को इसका संकेत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया।

वहीं, योजना से जुड़े आप विधायक आर्दश शास्त्री ने इसकी रणनीति बताई। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दोपहिया वाहनों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। या तो इस मुहिम के बीच में या फिर अगली मुहिम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


वह मुहिम को डंडे से नहीं, प्यार से लागू करने के पक्ष में हैं। विधायक आदर्श शास्त्री ने बताया कि दिल्ली का प्रदूषण बढ़ाने में बाइक का भी बड़ा रोल है। फिर भी सम-विषम फॉर्मूले से अभी बाइक को बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कर रही तैयारी

Even-odd formula will also include bike.

शास्त्री के मुताबिक, एक हफ्ते में योजना की समीक्षा की जाएगी। इसमें सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर बढ़े लोड का आकलन किया जाएगा।

अगर मांग के हिसाब से दिल्लीवासियों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मुहैया करा दी गई तो बाइक सवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। फिलहाल सरकार अपने स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दोपहिया वाहनों को भी सम-विषम फॉर्मूले में शामिल किया जाएगा। फॉर्मूला लागू होने के बाद इसका आकलन किया जाएगा कि इसी बार बाइक को शामिल किया जाए या अगली बार इसे इस फॉर्मूले में लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed