फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even after Diwali passed winter did not come in North India

Weather News: दिवाली गुजर जाने के बाद भी उत्तर भारत में नहीं आई सर्दी, मौसम विभाग ने बताया कब दस्तक देगी ठंड

Sat, 02 Nov 2024 10:30 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Nov 2024 10:30 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम शुष्क है जबकि तापमान में वृद्धि बनी हुई है। आने वाले दो-तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान के 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Even after Diwali passed winter did not come in North India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दीपावली गुजर गई लेकिन उत्तर भारत में सर्दी नहीं आई। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आए दाना चक्रवात ने ठंड की स्थितियों को पलट दिया। इस चक्रवात ने पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं को दिल्ली समेत उत्तर भारत आने से रोक दिया जिस वजह से इन क्षेत्रों का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के आसपास ठंड के तेजी से बढ़ने का दौर शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष ला नीना की वजह से भारत में कम अवधि के दौरान बहुत ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। ला नीना के कारण समुद्र का तापमान ठंडा हो जाता है। ला नीना के दौरान प्रशांत तट से दूर का पानी सामान्य से ज्यादा ठंडा होता है, इसलिए उससे टकराकर लौटने वाली हवा ठंड को बेहद तीखा कर देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ला नीना प्रशांत महासागर में होने वाला एक मौसम पैटर्न है। इस पैटर्न में तेज हवाएं दक्षिण अमेरिका से इंडोनेशिया तक समुद्र की सतह पर गर्म पानी उड़ाती हैं। जैसे जैसे गर्म पानी पश्चिम की ओर बढ़ता है, दक्षिण अमेरिका के तट के पास गहरे पानी से ठंडा पानी सतह पर आ जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक संभावना है कि ला नीना की प्रबलता 60 फीसदी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

मौसम शुष्क और तापमान में हुई वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम शुष्क है जबकि तापमान में वृद्धि बनी हुई है। आने वाले दो-तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान के 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। ये दोनों सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। दिन के समय आसमान के साफ रहने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार के चार से 10 किमी प्रति घंटा तक रहने के आसार हैं। दोपहर के समय हवाओं की रफ्तार के धीरे-धीरे बढ़कर 10 से 14 किमी प्रति घंटा होने का अनुमान है। इसके बाद शाम और रात के समय इनकी गति कम होकर पांच किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी। रात में धुंध व हल्का कोहरा छाए रहने के आसार भी जताए गए हैं।

उ. पश्चिम व मध्य भारत में भी गर्म रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। उत्तर भारत के आंतरिक इलाकों में समुद्र से दूरी ज्यादा होने की वजह से तटीय जलवायु नहीं होती, इसलिए यहां दिन का तापमान ज्यादा बढ़ जाता है। पश्चिम से आने वाली गर्म हवा भी उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ा देती है। इस समय उत्तर पश्चिम में कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है इस कारण थार मरुस्थल और पाकिस्तान से गर्म हवाएं आनी शुरू हो गई हैं।

पूर्वोत्तर में घना कोहरा छाया रहेगा 
मौसम विभाग का कहना है कि असम एवं मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed