{"_id":"6a9addc80f7e8646510ce575","slug":"ev-charging-stations-at-ghazipur-and-hasanpur-depots-shut-down-the-very-next-day-after-inauguration-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-626-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गाजीपुर व हसनपुर डिपो में ईवी चार्जिंग स्टेशन उद्घाटन के अगले ही दिन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गाजीपुर व हसनपुर डिपो में ईवी चार्जिंग स्टेशन उद्घाटन के अगले ही दिन बंद
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को किया था उद्घाटन
शुक्रवार को मौके पर नहीं मिला कोई कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए गाजीपुर और हसनपुर डिपो में शुरू किए गए सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन उद्घाटन के अगले ही दिन बंद मिले। मौके पर चार्जिंग मशीनें तो लगी थीं, लेकिन उन्हें संचालित करने वाला कोई कर्मचारी या संचालक मौजूद नहीं था।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोनों डिपो पर चार-चार 240 किलोवाट क्षमता के चार्जरों का उद्घाटन किया था। इन्हें इलेक्ट्रिक कारों व भारी वाणिज्यिक वाहनों को चार्ज करने में सक्षम बताया गया है, जिसके लिए 1600 केवीए के कॉम्पैक्ट सबस्टेशन भी लगाए गए हैं।
शुक्रवार को मौके पर पड़ताल में दोनों डिपो पर कोई संचालक नहीं मिला। गाजीपुर डिपो के अधिकारियों ने कोई जानकारी देने से इनकार किया। वहीं, डिपो से रोजाना गाजीपुर के लिए 141 व हसनपुर के लिए 152 बसें संचालित होती हैं।