{"_id":"5da4e1568ebc3e93b9523f9e","slug":"epca-said-agencies-prepare-format-for-e-auto-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई ऑटो संचालन के लिए एजेंसियां तैयार करें प्रारूप: ईपीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई ऑटो संचालन के लिए एजेंसियां तैयार करें प्रारूप: ईपीसीए
Tue, 15 Oct 2019 02:27 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
e-rickshaw
- फोटो : फाइल फोटो
ईपीसीए ने मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए ई-ऑटो सुविधा मुहैया करवाने के लिए डीएमआरसी सहित तमाम एजेंसियों को एक प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत पूछा गया है कि ई-ऑटो की चार्जिंग और खराब हो चुकी बैटरियों के निस्तारण के क्या इंतजाम होंगे। यात्रियों पर किराये का बोझ न बढ़े इसका भी ध्यान रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों से अलग-अलग गंतव्यों के लिए 15,000 ई ऑटो के संचालन की ईपीसीए से अनुमति मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ईपीसीए की बैठक में लास्ट माइल कनेक्टिविटी मुहैया करवाने संबंधी निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
