फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Environment Ministry meeting on 17th October for discussion on Polluted environment in NCR

एनसीआर के प्रदूषित वातावरण को लेकर 17 को पर्यावरण मंत्रालय की होगी बैठक

Tue, 15 Oct 2019 02:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Oct 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
Environment Ministry meeting on 17th October for discussion on Polluted environment in NCR
वायु प्रदूषण - फोटो : pixabay

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्रालय ने 17 अक्तूबर को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें दिल्ली एनसीआर के हालात के लिए कथित रूप से जिम्मेदार संबधित राज्यों के साथ चर्चा होगी।

विज्ञापन


बैठक में पराली जलाने, थर्मल पावर से होने वाले प्रदूषण, निर्माण और उद्योगों के चलते वायु प्रदूषण, उसे कम करने के उपायों, राज्यवार कार्ययोजना तथा वर्तमान स्थितियों पर चर्चा होगी। बैठक में कृषि, शहरी विकास, पंचायती राज, ग्रामीण विकास मंत्रालय समेत यूपी, दिल्ली, पंजाब हरियाणा, राजस्थान के पर्यावरण मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


राज्यों के पर्यावरण सचिवों को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि, सभी राज्य वायु प्रदूषण के ताजा हालातों पर अपनाए जा रहे उपायों और दीर्घकालीन प्रयासों की विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्रालय को दिल्ली सरकार से शिकायत

मंत्रालय का कहना है कि दिल्ली सरकार पर्यावरण सुधार के कामों के नाम पर शून्य और प्रचार में अव्वल है। इसलिए मंत्रालय ने बैठक बुलाकर राज्यों द्वारा किए जा रहे कामों की समीक्षा कर रहा है। पिछले दिनों पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली सरकार के प्रदूषण सुधार को लेकर दिए जा रहे विज्ञापनों पर तंज कसा था।

एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। जिसके चलते गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा के आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता 300 हो गया है, जो बहुत खराब स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed