फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entry of 22,310 new students for admission in undergraduate course of Delhi University

DU: स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए 22,310 नए छात्रों की एंट्री, 7 से 9 सितंबर तक मिड एंट्री के तहत हुए शामिल

Tue, 10 Sep 2024 04:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Sep 2024 04:58 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी दाखिला रेस में करीब 22 हजार से अधिक नए छात्रों ने एंट्री की है। अब यह नए छात्र सीट आवंटन की दौड़ में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Entry of 22,310 new students for admission in undergraduate course of Delhi University
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी दाखिला रेस में करीब 22 हजार से अधिक नए छात्रों ने एंट्री की है। अब यह नए छात्र सीट आवंटन की दौड़ में शामिल हो गए हैं। डीयू की ओर से दाखिले के लिए दो आवंटन सूची के दाखिले संपन्न होने के बाद सात सितंबर से नौ सितंबर तक मिड एंट्री और अपनी पहले भरी वरीयताओं को दुबारा व्यवस्थित करने का अवसर दिया था। इस विकल्प का लाभ लेते हुए करीब 22310 छात्रों ने मिड एंट्री ली और वह दाखिला रेस में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


डीयू में दाखिले की दो सीट आवंटन सूची की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विभिन्न कॉलेजों के विभिन्न कोर्सेज में करीब 9731 सीटें खाली हैं। इनमें से सबसे अधिक सीटें ओबीसी श्रेणी के लिए 2701 और एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए 2360 खाली हैं। वहीं सामान्य श्रेणी की 1466, एससी श्रेणी की 1709 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की 1495 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए मिड एंट्री का विकल्प छात्रों को दिया गया था। सोमवार शाम मिड एंट्री करने की समय सीमा समाप्त हो गई। अब जिन छात्रों ने एंट्री ली हैं उनमें वह छात्र शामिल हैं जिन्होंने पहली बार आवेदन किया है क्योंकि वह पहले राउंड में किसी कारणवश कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत आवेदन करने से चूक गए थे।
विज्ञापन


अब इस प्रक्रिया के आधार पर 11 सितंबर शाम पांच बजे दाखिले के लिए तीसरी सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी। जबकि प्रदर्शन आधारित, ईसीए, स्पोर्ट्स व वार्ड कोटे के छात्रों के लिए दूसरी सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी। छात्र 13 सितंबर तक अपनी सीट को स्वीकार कर सकेंगे। सीट को स्वीकार नहीं करने या फीस का भुगतान नहीं करने पर छात्र सीएसएएस सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर शाम पांच बजे तक है। मालूम हो कि दो आवंटन सूची जारी होने के बाद डीयू की करीब 71600 सीटों पर अब तक 74133 दाखिले हो चुके हैं। जबकि 44532 ने अपनी सीट से संतुष्ट होकर उसे फ्रीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed