{"_id":"5dfc232b8ebc3e87963933f2","slug":"entry-exit-gates-of-jamia-and-jasola-vihar-shaheen-bagh-are-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रोः जामिया मिल्लिया और जसोला विहार शाहीन बाग स्टेशन बंद, गाड़ियां भी नहीं रुकेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रोः जामिया मिल्लिया और जसोला विहार शाहीन बाग स्टेशन बंद, गाड़ियां भी नहीं रुकेंगी
Fri, 20 Dec 2019 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
दिल्ली मेट्रो ने जामिया मिल्लिया और जसोला विहार-शाहीन बाग स्टेशनों को बंद कर दिया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए मेट्रो ने यह कदम उठाया है।
डीएमआरसी के अनुसार जामिया मिल्लिया और जसोला विहार-शाहीन बाग स्टेशनों पर गाड़ियां रुकेंगी भी नहीं। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को भी दिल्ली में दो बड़े विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे भीम आर्मी की ओर से जामा मस्जिद गेट नंबर-1 से जंतर-मंतर तक मार्च का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर कुछ संगठनों की ओर से शुक्रवार को शाम पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट-7 पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। विरोध-प्रदर्शनों के चलते कल भी कई स्टेशनों के बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC): Entry & exit gates of Jamia Millia Islamia and Jasola Vihar Shaheen Bagh are closed. Trains will not be halting at these stations. pic.twitter.com/MG73aDzq5T
— ANI (@ANI) December 20, 2019विज्ञापन