फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic Jam in most of places in Delhi Due to New Year 2020

नए साल के जश्न की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर लगा भयंकर जाम

Wed, 01 Jan 2020 06:36 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 01 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in most of places in Delhi Due to New Year 2020
सड़क पर जाम - फोटो : अमर उजाला

साल के पहले दिन बुधवार को दिन भी लुटियन दिल्ली में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। नई दिल्ली के लगभग ज्यादातर इलाके पूरी तरह से चोक हो चुके थे। दोपहर से लेकर रात तक यही स्थिति बनी रही। नई दिल्ली में जाम इस कदर था कि वाहन ऐसे लग रहे थे जैसे सड़कों पर खड़े कर दिए गए हों।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस जाम को खुलवाने में असहाय नजर आ रही थी। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को कई मार्गों को बंद व कई मार्गों पर ट्रैफिक को परिवर्तित करना पड़ा। पूरी नई दिल्ली इलाके में देर रात तक जाम जैसे हालत बने हुए थे।
विज्ञापन


कनॉट प्लेस से मंडी हाउस, जीपीओ, जनपथ के सभी रास्ते घंटों तक बंद रहे। इंडिया गेट से चिड़ियाघर, प्रगति मैदान और अशोक रोड, पृथ्वीराज रोड, टॉलस्टाय मार्ग सहित लगभग सभी सड़कों पर दूर-दूर तक वाहनों की कतारें दिखाई दीं। इस बीच कई जगहों पर वाहन चालक एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंडिया गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए दोपहर तीन बजे के बाद इंडिया गेट की तरफ बसों का जाना बंद कर दिया था। चिड़ियाघर में दर्शक भारी संख्या पहुंचे जिसकी वजह से भैरो मार्ग देर शाम तक बंद रखा गया। कनॉट प्लेस में भारी भीड़ को देखते हुए कनॉट प्लेस जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया गया था। कनॉट प्लेस से गोल मार्केट आने वाले मार्ग को बंद कर दिया था।

हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा बांग्ला साहिब व रकाबगंज में भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के आने से इनके आस-पास के मार्गों को बंद कर दिया था। इससे नई दिल्ली इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया। हनुमान मंदिर पर भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के आने से कश्मीरी गेट, यमुना बाजार, छाता रेल, केला घाट और हनुमान सेतु पर यातायात दिन भर बाधित रहा। 

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भेजी सूचना

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में लगे जाम से निपटने के लिए लोगों को सोशल मीडिया पर सूचना भेजी गयी। दोपहर से ही ट्विटर और फेसबुक पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीम सक्रिय रही। दिल्ली पुलिस ने दिनभर में कई ट्वीट किए। फेसबुक के जरिए भी दिनभर जानकारी दी गयी। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से नई दिल्ली के रास्तों पर नहीं आने तक की अपील की।

पुलिस की एडवाइजरी पर नहीं दिया ध्यान
दरअसल दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले ही एडवाइजरी के जरिए लोगों को अपने वाहनों से इंडिया गेट और कनॉट प्लेस के आसपास नहीं आने की अपील की थी लेकिन लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दोपहर तक स्थिति सामान्य देख पुलिस को लगा कि इस बार व्यवस्था उचित रहेगी लेकिन दोपहर तीन बजे से पहले ही नई दिल्ली लगभग चोक हो चुकी थी।

3 से 5 घंटे तक फंसे रहे लोग
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली के कुछ इलाकों में लंबा जाम होने के कारण काफी समय तक वाहनों को खड़ा रहना पड़ा। वहीं अशोक रोड, संसद मार्ग, पंडित पंत मार्ग, तालकटोरा रोड, बाबा खड्ग सिंह मार्ग, जनपथ, पुराना किला, दिल्ली हाईकोर्ट, फिरोजशाह रोड, टॉलस्टाय मार्ग पर लगे जाम में लोगों को 3 से 5 घंटे तक फंसे रहना पड़ा। 

नए साल के पहले दिन लगा जाम

  • सुबह 11.21 बजे पुलिस ने मथुरा रोड और कालिंदी कुंज मार्ग बंद होने की सूचना देते हुए नोएडा से आने वालों को डीएनडी और अक्षरधाम से आने की सलाह दी।
  • दोपहर 12.55 बजे पुलिस ने सूचना दी कि नई दिल्ली के अशोक रोड से जयसिंह रोड बंद है, काफी संख्या में वाहन फंसे हैं।
  • ठीक 10 मिनट बाद दोपहर 1.01 बजे पुलिस ने जयसिंह रोड पूरी तरह (दोनों तरफ) से बंद होने की जानकारी दी।  
  • शाम 3.12 बजे पुलिस ने इंडिया गेट, सी हेक्सागन के आसपास भारी जाम होने और वाहनों के फंसे होने की पुष्टि की। वहीं इसी समय चिड़ियाघर के आसपास भी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।
  • शाम 6.17 बजे पुलिस को केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, प्रगति मैदान, खान मार्केट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े।
  • रात 8 बजे तक नई दिल्ली के लगभग सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें और हॉर्न की आवाजें ही सुनाई दे रही थीं। 


बता दें कि दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी संख्या में भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, प्रगति मैदान, खान मार्केट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया था, जिसे बाद में फिर से खोल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed