{"_id":"66e23708e3e1a65846011c34","slug":"entrepreneurship-freshers-event-at-dtu-today-amar-ujala-is-knowledge-partner-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : डीटीयू में उद्यमिता फ्रेशर्स ईवेंट आज, अमर उजाला है नॉलेज पार्टनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : डीटीयू में उद्यमिता फ्रेशर्स ईवेंट आज, अमर उजाला है नॉलेज पार्टनर
Thu, 12 Sep 2024 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2024 06:04 AM IST
सार
यह कार्यक्रम बीआर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें अमर उजाला नाॅलेज पार्टनर है।
विज्ञापन
dtu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) बृहस्पतिवार(आज) को उद्यमिता फ्रेशर्स इवेंट आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम बीआर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें अमर उजाला नाॅलेज पार्टनर है।
विज्ञापन
आयोजकों का कहना है कि डीटीयू के उद्यमिता सेल (ई-सेल) ने छात्रों को उनके विचारों को सफल उद्यमों में बदलने के लिए मार्गदर्शन करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें मेंटरशिप, कार्यशालाएं और व्यावहारिक अनुभव प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में फ्रेशर्स को ई-सेल द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी। इसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं से लेकर नेटवर्किंग सत्र तक आयोजित किए जाने हैं। कार्यक्रम में गोइबिबो के संस्थापक विकल्प साहनी, उद्योग विशेषज्ञ संजय भसीन, भारत प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक चेतन और निश हेयर की संस्थापक और अभिनेत्री पारुल गुलाटी शामिल होंगी।
विज्ञापन
आयोजकों की मानें तो उद्यमिता फ्रेशर्स इवेंट उत्तर भारत का कॉलेज स्तरीय सबसे बड़ा आयोजन हैं। इस दौरान छात्र अपने-अपने क्षेत्र की नामचीन हस्तियों के अनुभव का लाभ उठाएंगे। इसमें भाग लेने वाले छात्रों का उद्यमिता की बारीकियों का पता चलेगा।
यह कार्यक्रम छात्रों को अपना उद्यम शुरू करने में मददगार साबित होगा। इससे वह उद्यम खड़ा करने की बारीकियों और पेचीदगियों से परिचित हो सकेंगे।