फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entered the car fell off a bridge into the house, a young man killed.

पुल से गिर घर में घुसी कार, युवक की मौत

Wed, 24 Feb 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 24 Feb 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
Entered the car fell off a bridge into the house, a young man killed.

दिल्ली से गुड़गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए युवकों की कार फरीदाबाद-सोहना रोड पर गांव घाटा पुल के पास संतुलन बिगड़ने पर छलांग लगाकर घर के आंगन में जा घुसी।

विज्ञापन


इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर व एक मामूली रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। दूसरी ओर, यहीं पर एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय बच गया, जब एक युवक हादसे के बाद यहां अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके क्षतिग्रस्त कार की फोटो खींच रहा था, तो कैंटर उसकी बाइक पर चढ़ गया, जिससे बाइक व कैंटर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के फतेहपुर बेरी निवासी प्रवीण, सोनू व अनिल स्विफ्ट कार से फरीदाबाद के रास्ते सोहना रोड से होते हुए यहां शादी समारोह में आ रहे थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे जब वह गांव घाटा के पास से गुजर रहे थे, तो उनकी तेज रफ्तार कार का पुल के नजदीक तेज मोड़ होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और कार छलांग लगाती हुई सड़क किनारे एक मकान के आंगन में जाकर गिरी। अचानक आवाज होने पर सोये हुए लोग बाहर निकल आए।

पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। इस हादसे में प्रवीण (27) की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा सोनू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल को भी मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भिजवा दिया।

वहीं, क्षतिग्रस्त कार को देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो रहे थे। इसी को देखते हुए एक बाइक सवार युवक भी मौके पर रुका। उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया।


इसी दौरान एक कैंटर बाइक पर आ चढ़ा। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। एएसआई त्रिलोक चंद ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यहां तीव्र गति का मोड़ है। अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं, इसके लिए संबंधित अथॉरिटी को सुधार के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed