फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entangled in kite string cut the neck of bike riders, death

पतंग के मांझे में फंसकर बाइक सवार की कटी गर्दन

Tue, 25 Aug 2015 07:58 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
Entangled in kite string cut the neck of bike riders, death

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में रविवार शाम पतंग के मांझे में फंसकर बाइक सवार एक युवक की गर्दन कट गई। राहगीरों ने घायल युवक को नजदीकी मोहन नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल ले रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त गांव जसोली, कन्नौज, यूपी निवासी मोहम्मद हसीन (28) के रूप में हुई है।

पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हसीन की मौत पर संदेह जताया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मांझे की धार तेज होने की वजह से उसकी गर्दन कट गई

Entangled in kite string cut the neck of bike riders, death

पुलिस के मुताबिक हसीन परिवार के साथ गली नंबर 20-21, चांदबाग में रहते थे। परिवार में पिता कमरुद्दीन, तीन भाई, पत्नी खुशबू और दो साल का बेटा अरमान है।

हसीन का करोलबाग इलाके में लेडीज चप्पल बनाने का काम था। रविवार शाम को हसीन बाइक से अपने दोस्त जुबैर के पास यमुना विहार जा रहे थे।

इस बीच जैसे ही वह गोकलपुर धर्मकांटे के पास पहुंचे तो अचानक चलती बाइक पर उसकी गर्दन में कटी पतंग का मांझा फंस गया। मांझे की धार तेज होने की वजह से उसकी गर्दन कट गई।

परिजनों ने जताया हत्या का शक

Entangled in kite string cut the neck of bike riders, death

हसीन बाइक समेत गिर गया, राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, बाद में पुलिस उसे लेकर जीटीबी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चाइनीज मांझे में फंसकर हसीन की गर्दन कटी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, हसीन के परिजन मांझे में फंसकर गर्दन कटने की बात मानने को तैयार नहीं हैं।

उनका कहना है कि हसीन किसी साजिश का शिकार हुआ। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed