{"_id":"e96c707d9c820745d390970f21a82f37","slug":"enjoy-live-music-in-metro-park-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो पार्क में लाइव म्युजिक का भी लीजिए मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो पार्क में लाइव म्युजिक का भी लीजिए मजा
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर परिसर के फूड कोर्ट में अब खाने-पीने के साथ ही मनोरंजन भी कर सकते हैं। यहां हफ्ते में तीन दिन लाइव म्युजिक का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां आने वाले ग्राहकों को यह खूब भाने लगा है।
विज्ञापन
यह फूड कोर्ट दिल्ली के नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन परिसर स्थित इपिक्यूरिया फूड मॉल की चमक को भी पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। इसका संचालन कमल स्पॉन्ज स्टील एंड पावर लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। यहां आने वाले को किसी मॉल सा एहसास मिलता है। यहां लोगों के खाने-पीने के लिए एक से एक बेहतर डिश और आइटम मौजूद हैं। अब लाइव म्युजिक का इसके साथ जुड़ना और भी बेहतर है।
विज्ञापन
हुडा सिटी सेंटर मेट्रो पार्क के मैनेजर कपिल धारीवाल ने बताया कि सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को लाइव म्युजिक का कार्यक्रम होता है। यह पूरी तरह से निशुल्क है। जो भी यहां खाने के लिए आता है, यहां उसका भरपूर मनोरंजन होता है। धारीवाल ने बताया कि लाइव म्युजिक के लिए अलग-अलग गायकों को बुलाया जाता है। यह ग्राहकों के लिए ऑन च्वाइस (ग्राहकों के पसंद का) गाने पेश करते हैं। यह कार्यक्रम शाम 6:00 से रात 11:00 बजे तक चलता रहता है।
विज्ञापन