{"_id":"3893224827d2cbe78c2e9ffb5c481fa3","slug":"english-teaching-seminary-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में अंग्रेजी पढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में अंग्रेजी पढ़ाने की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
भाषा को लेकर चल रही राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। इस बार अखिल भारतीय दलित मुस्लिम महासंघ ने मदरसों की शिक्षा में बदलाव की मांग करते हुए वहां अंग्रेजी पढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस बाबत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कनौजिया ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ शिक्षा राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
इस दौरान महासंघ के फारुख, आलम, शमशाद आलम, सलमा खान ने ज्ञापन सौंपते हुए मदरासों की मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर चिंता जताई। जानकारी के मुताबिक शिक्षा राज्यमंत्री ने उन्हें इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन