सरेआम छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह तड़के 3:30 बजे ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में कुछ कार सवार बदमाशों ने इंजीनियरिंग के छात्र को गोली मार दी।
घायल हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमले का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
इसलिए छात्र पर चली गोली
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला अश्वनी गलगोटिया द्वितीय ईयर बी.टेक. का छात्र है और बीटा -2 में रहता है । तड़के सुबह वो अपने दोस्त सुमित गर्ग के साथ बाइक से तुगलपुर खाना लेने गया था।
लौटते हुए जैसे ही ये कैलाश गोल चक्कर के निकट पहुंचे उनकी पहले से खड़ी असेंट कार सवार चार युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने अश्वनी पर फायरिंग कर दी।
गोली अश्वनी के हाथ से छूती हुई पेट में जा लगी। लहूलुहान हालत में अश्वनी वहीँ गिर पड़ा। जिसके बाद उसके दोस्त ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छान बीन कर रही है।