फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineer Yuvraj death case Six water police posts to be opened on banks of Yamuna-Hindon

नोएडा इंजीनियर मौत मामले से सबक: यमुना-हिंडन के किनारे खुलेंगी छह जल पुलिस चौकियां, जानिए इनमें क्या-क्या होगा

Thu, 05 Feb 2026 06:30 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Feb 2026 06:30 PM IST
सार

युवराज मेहता की मौत के बाद सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में यमुना, हिंडन नदी, नहरों और जल पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए छह जल पुलिस चौकियों की स्थापना की योजना है।

विज्ञापन
Engineer Yuvraj death case Six water police posts to be opened on banks of Yamuna-Hindon
नोएडा इंजीनियर की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित बेसमेंट में गिरकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद जिले में जल सुरक्षा और जन सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जिले में छह जल पुलिस चौकियों की स्थापना की योजना तैयार की गई है। इस पहल का उद्देश्य यमुना और हिंडन नदी, नहरों, घाटों एवं जल पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव और राहत कार्यों को प्रभावी बनाना है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, छठ पूजा, दुर्गा पूजा समेत विभिन्न धार्मिक आयोजनों के दौरान घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में जल दुर्घटनाओं, अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों की आशंका बढ़ जाती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले में रणनीतिक स्थानों पर जल पुलिस चौकियों की स्थापना प्रस्तावित की गई है। योजना के तहत नोएडा जोन में थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत ओखला बैराज की पूर्व दिशा में कालिंदी कुंज यमुना पुल के नीचे एक जल पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। सेंट्रल नोएडा जोन में थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा इलाके में हिंडन नदी के किनारे चौकी प्रस्तावित है। वहीं ग्रेटर नोएडा जोन में चार जल पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। जिनमें थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव कामबक्शपुर यमुना तटीय क्षेत्र, थाना दादरी क्षेत्र की कोट नहर, थाना दनकौर क्षेत्र की खेरली नहर पुलिया और थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम चंडीगढ़ यमुना नहर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्य होगा करना
जल पुलिस चौकियों का मुख्य दायित्व घाटों पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, नावों की निर्धारित क्षमता के अनुसार संचालन सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्य करना होगा। इसके लिए स्थानीय नाविकों, गोताखोरों और आपदा मित्रों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक जल पुलिस चौकी को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। यहां प्रशिक्षित पुलिस बल के साथ रबरयुक्त रेस्क्यू बोट, प्रशिक्षित बोट चालक, सहायक चालक, स्थानीय गोताखोर और आपदा मित्र तैनात रहेंगे। प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रदान किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार जनशक्ति में बढ़ोतरी भी की जा सकेगी।

विज्ञापन

जल चौकी होती तो नहीं जाती युवराज की जान
जिले में अगर जल चौकी होती तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान बचाई जा सकती थी। अभी पुलिस ने प्रशिक्षित तैराक नहीं है। इस कारण पुलिस गांव में रहने वाले निजी गोताखोरों की मदद लेनी होती है। वहीं एसडीआरएफ, एनडीआरएफ का दफ्तर नहीं होने के कारण भी परेशानी होती है। बड़ी दुर्घटना के दौरान गाजियाबाद से संबंधित बचाव दल के कर्मियों को आने में समय लगता है। सर्दी, कोहरा, बारिश के अलावा जाम में फंसने के कारण राहत और बचाव कार्य में देरी होती है। जिस दिन युवराज के साथ घटना घटित हुई हुई उस दिन काफी कोहरा होने के कारण भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को आने में देरी हुई थी। वहीं जिले में जल चौकी भी नहीं थी। जिससे रबरयुक्त रेस्क्यू बोट, प्रशिक्षित बोट चालक, सहायक चालक, स्थानीय गोताखोर और आपदा मित्र को साथ लेकर युवराज को समय रहते बचाया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed