{"_id":"5c17d96fbdec22570156a67d","slug":"engineer-suicide-in-dankaur-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो हुआ वायरल
Mon, 17 Dec 2018 10:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर जतिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मैकेनिकल इंजीनयर ने पत्नी और ससुर के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मौत से पहले मोबाइल में 3 मिनट 32 सेकंड का वीडियो बनाकर आत्महत्या के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है युवक ने कहा है कि वह अपने परिवार से बहुत प्यार करता है और उनकी इज्जत की खातिर जान दे रहा है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। युवक के घर वालों ने इस मामले में ककोड़ थाने में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ककोड़ के हिनोटी गांव निवासी जतिन कुमार शर्मा उम्र 23 वर्ष गुड़गांव में मेकेनिकल इंजीनयर की नौकरी करता है। वह पिछले 4 दिनों से कंपनी से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसकी शादी 4 माह पहले बुलन्दशहर के गांव नगला निवासी ललितेश से हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी और ससुर के साथ जतिन के संबंध अच्छे नहीं थे। आए दिन पैसों के लेनदेन और प्रॉपर्टी को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
मृतक जतिन के परिजनों के अनुसार काफी दिनों से ससुरा लीजन जतिन को अपने गांव में घर जमाई बना कर प्रॉपर्टी का काम कराना चाहते थे। इसके लिए वह राजी नहीं था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गत दिनों उसके पिता सुरेश चंद शर्मा की भी इस बात को लेकर ससुराली जनों ने बेज्जती की थी। इस घटना से जतिन काफी आहत था। शनिवार की दोपहर यकीन गांव से 5 किलोमीटर दूर स्थित दनकौर रेलवे स्टेशन पर गया और रेलवे ट्रैक पर चलते चलते मरने से पहले अपना वीडियो बनाया और मोबाइल ट्रैकर समीप रखकर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
ट्रैक पर चलते रोते-रोते वीडियो में यतिन ने कहा है कि उसकी मौत के लिए उसके साले छोटू और ज्ञानेंद्र जिम्मेवार हैं। सरकार से उसने वीडियो में गुजारिश की है कि उसकी संपत्ति का हिस्सा पत्नी को नहीं दिया जाए। यतिन ने अपने माता पिता और छोटे भाई से लगाव होने की बात वीडियो में कही है। उसने कहा है कि उसकी मौत की जिम्मेदार पत्नी और साले हैं।
यतिन के पिता सुरेश चंद शर्मा निवासी हिरनोटी ने इस संबंध में ककोड़ थाने में यतिन के साले छोटू ज्ञानेंद्र और उसकी पत्नी ललितेश के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जतिन एक पढ़ा लिखा युवक था। ग्रेजुएशन करने के बाद वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। सरकारी नौकरी के लिए पार्ट टाइम में कोचिंग करता था। उसने सुनियोजित ढंग से उसने आत्महत्या का प्लान बनाया और अपना स्वयं का वीडियो बनाकर मोबाइल को ट्रैक के समीप ही रख दिया।
ट्रेन के चालक ने दी सूचना
दनकौर जीआरपी प्रभारी देवेंद्र कुमार के अनुसार इस घटना की सूचना दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने स्टेशन के मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर घटना के 10 मिनट बाद ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के पास रखा मोबाइल बरामद कर शव को कब्जे में लिया।
युवक द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के कुछ देर बाद ही यतिनन के फोन पर उसके छोटे भाई की कॉल आई। कॉल जीआरपी पुलिस ने रिसीव की तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में रोते बिलखते परिजन मौके पर आए और शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक के परिजनों ने किया वीडियो वायरल
इस घटना से मृतक के परिजन काफी आहत थे। घटना के बाद परिजनों ने मोबाइल सर्च किया तो उसमें मरने से पहले का वीडियो मिला। मृतक के परिजनों ने यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना की हकीकत सामने आई और दो जिलों में यह मामला सुर्खियों में आ गया।
जतिन अपने परिजनों से बहुत प्रेम करता था अपने माता पिता और छोटे भाई से इससे प्यार करने की बात उसने अपने वीडियो में कही है। उसने अपनी पत्नी से भी प्रेम किए जाने की बात कही। लेकिन पत्नी ने कभी उसका साथ नहीं दिया यह शिकायत भी वीडियो में सामने आई है। वीडियो में यतिन ने यह भी कहा है वह आत्महत्या सिर्फ अपने माता पिता को ससुरालीजनों के अपमान से बचाने के लिए कर रहा है।
अक्सर देखने में आता है कि ससुरा लीजन नवविवाहिता ओं का उत्पीड़न करते हैं पर यह घटना अपने आप में विचित्र है। यहां विवाहिता के परिजनों द्वारा युवक का उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आत्महत्या करने वाले युवक ने समाज के लोगों को यह संदेश भी देने का प्रयास किया है कि कभी शादी मत करना।