{"_id":"5d5751308ebc3e897f76f746","slug":"engineer-neck-cut-by-chinese-threat-fir-register-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों के साथ स्कूटी पर जा रहे इंजीनियर का चाइनीज मांझे से कटा गला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बहनों के साथ स्कूटी पर जा रहे इंजीनियर का चाइनीज मांझे से कटा गला, मौत
Sat, 17 Aug 2019 08:34 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 17 Aug 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बहनों के साथ स्कूटी पर मौसेरी बहन से राखी बंधवाने जा रहे सिविल इंजीनियर का गला चाइनीज मांझे से कट गया। दोनों बहनें लोगों की मदद से उसे पास के अस्पताल ले गईं, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूपी: होटल के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मानव शर्मा (22) सपरिवार रोहिणी सेक्टर एक में रहता था। वह एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर था। रक्षाबंधन पर मानव ने दो बहनों से राखी बंधवाई। इसके बाद वह हरिनगर में रहने वाली मौसेरी बहन से राखी बंधवाने के लिए जाने लगा। दोनों बहनों जिद करने लगीं तो वह उन्हें भी साथ लेकर स्कूटी से हरी नगर के लिए निकला।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे वह पश्चिम विहार स्थित एलिवेटेड फ्लाईओवर पर पहुंचा। तभी एक उड़ती हुई पतंग के मांझे ने उसके गले को रेत दिया। गले में मांझा लगते ही मानव के गले से खून की तेज धार निकलने लगी। मानव रफ्तार कम कर स्कूटी को किनारे पर लाया, लेकिन वहां बेहोश होकर गिर गया। उसकी हालत देख दोनों बहनें बदहवास हो गईं और मदद के लिए राहगीरों से गुहार लगाने लगीं। लोग मानव को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानव दो बहनों का इकलौता भाई था।
इनके पिता अशोक शर्मा की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी है। मानव ही परिवार की देखभाल कर रहा था। शुक्रवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी ओर, एक अन्य मामले में डाबडी फ्लाईओवर पर स्कूटी से जा रहे बुजुर्ग ओमप्रकाश भी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका पूरा चेहरा कट गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
17 दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज
दिल्ली पुलिस ने मांझा बेचने वाले 17 दुकानदारों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।
जिला कार्रवाई
दक्षिण पश्चिम 3
द्वारका 1
बाहरी 3
उत्तर पश्चिम 1
रोहिणी 1
दक्षिण 3
मध्य 5