मनी लॉड्रिंग केसः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से ईडी ने की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर हवाला कांड में फंसते नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मंगलवार को मंत्री सत्येंद्र जैन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की।
#Delhi Minister #SatyendraJain is being questioned by ED in connection with a money laundering case. (File Pic) pic.twitter.com/skPnj9u5XH
— ANI (@ANI) April 3, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि एमसीडी चुनावों से ठीक पहले सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में प्राथमिक जांच दर्ज की थी। सत्येंद्र जैन पर हवाला काबोरियों के साथ सीधे संपर्क का भी आरोप है और वह जैन मनी लांड्रिंग में लिप्त पाए गये थे।
आयकर विभाग के दस्तावेज़ों में हवाला कारोबारियों के सत्येंद्र जैन से सीधे संपर्क का दावा किया गया था। इसमें कहा गया है कि हवाला कारोबारी फोन पर सीधे जैन से बात करते थे और उनके बीच कोड वर्ड में कुछ सौदे भी हुए।
आप नेता सत्येंद्र जैन हवाला कारोबारियों के जरिये 17 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में भी आयकर जांच के घेरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की जांच में जैन मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल पाए गए हैं।
इस मामले की जांच अभी जारी है और विभाग इस बाबत उनसे तीन बार पूछताछ कर चुका है। हालांकि, जैन खुद पर लगे इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं। केजरीवाल सरकार के इस वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि हवाला कारोबारियों से उनका कोई नाता नहीं और इस मामले में उन्हें आरोपी नहीं, बल्कि गवाह के रूप में बुलाया गया था।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियों की जांच में उनका नाम सामने आया, जिनसे वह पहले जुड़े हुए थे और इसी संबंध में उनका समन किया गया था।