{"_id":"570500404f1c1b2148c811da","slug":"encroachment-team-seals-four-house-at-nh-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ दस्ते ने एनएच-3 में चार मकान किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ दस्ते ने एनएच-3 में चार मकान किए सील
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
सील किया गया ऑफिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने बुधवार को एनएच-3 में सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने चार कमर्शियल मकानों को सील कर दिया। इस दौरान निगम टीम को भाजपा विधायक की फटकार भी खानी पड़ी।
विज्ञापन
कहा तो यहां तक जा रहा है कि उनके इलाके में तोड़फोड़ करने पर उक्त विधायक ने निगम अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की धमकी दी।
निगम के सहायक इंजीनियर ओपी मोर और जेई करतार दलाल बुधवार की सुबह तोड़फोड़ दस्ता लेकर एनएच-3 पहुंच गए। वहां पर उन्होंने उन मकानों को सील करना शुरू कर दिया, जिसकी शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के बाद डी ब्लॉक के मकान नंबर 45, 61, ए ब्लॉक का सात और एफ ब्लॉक के मकान नंबर 168 को सील कर दिया। सूत्रों का कहना है कि जब निगम दस्ता तोड़फोड़ करने पहुंचा तो भाजपा विधायक ने निगम अधिकारियों को तलब कर लिया और उनके क्षेत्र में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
यही नहीं विधायक ने निगम अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की चेतावनी दी। मजबूरी में निगम अधिकारी महज चार मकानों की सीलिंग कार्रवाई कर बैरक लौट आए।