फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employee filed the plunder, brother and brother had hatched a conspiracy with

कर्मचारी ने ही करवाई थी लूट, भाई और जीजा संग रची थी साजिश

Fri, 01 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Employee filed the plunder, brother and brother had hatched a conspiracy with
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर के सामने 22 जून को हुई छह लाख रुपये की लूट की साजिश बैंक से रुपये निकाल कर लाने वाले कर्मचारी संदीप उर्फ सोनू ने ही रची थी।

विज्ञापन


संदीप से रुपयों भरा बैग छीनने वाले बाइक सवार उसका ही भाई मोनू और जीजा धर्मवीर थे। बाइक भी संदीप की ही थी। सेक्टर 48 क्राइम ब्रांच ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए संदीप उर्फ सोनू और उसके भाई मोनू से लूट की रकम में से 4.5 लाख रुपये भी बरामद कर लिए। बंटवारे के 1.5 लाख रुपये लेकर फरार धर्मवीर को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि सेक्टर 37 स्थित आदित्य पॉलीमर में काम करने वाले संदीप उर्फ सोनू और सुनील को मालिक ने 22 जून को सुबह 11 बजे चेक देकर सेक्टर-37 के एक्सिस बैंक से कैश लेने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोपहर करीब सवा बारह बजे रुपये लेकर साइकिल से लौट रहे संदीप और सुनील को सेक्टर 37 स्थित कम्युनिटी भवन के पास बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार कर गिरा दिया था। बदमाश संदीप उर्फ सोनू के हाथ से रुपयों भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। सोनू ने ही पुलिस में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  


मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने बाइक सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। सुनील और सोनू ने शुरुआती जांच में बताया था कि बाइक की पिछली नंबर प्लेट पर आरसीआर लिखा था।

पुलिस को कंपनी की सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक की नंबर प्लेट पर आरसीआर लिखा मिला। वह बाइक सोनू उर्फ संदीप की निकली। उससे पूछताछ की गई तो लूट की साजिश रचने का गुनाह कुबूल किया।

उसने बताया कि मालिक कभी भी पूरी तनख्वाह नहीं देता था इसलिए नौकरी छोडने का मन बनाया था। नौकरी छोडने से पहले रुपये लूटने की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed