फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emphasis on reducing pollution at construction sites

Delhi NCR News: निर्माण स्थलों पर होने वाला प्रदूषण कम करने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में निर्माण से होने वाले प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देने के लिए क्रेडाई एनसीआर की वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण संरक्षण, श्रमिक कल्याण और रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबार आसान बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली के साथ ‘निर्माण से होने वाले वायु प्रदूषण पर शोध’ की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि इस अध्ययन से निर्माण स्थलों पर प्रदूषण कम करने के लिए बेहतर और व्यावहारिक उपाय सामने आएंगे। इसके अलावा मातृवन पौधारोपण अभियान, कौशल विकास कार्यक्रम और युवा पहल की भी समीक्षा की गई। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, सचिव निखिल हवेलिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed