{"_id":"6a47e5bfea5d8d10ad055fe7","slug":"emergency-services-to-operate-from-rajiv-gandhi-hospital-due-to-repairs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143901-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मरम्मत के चलते राजीव गांधी अस्पताल से संचालित होंगी आपात सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मरम्मत के चलते राजीव गांधी अस्पताल से संचालित होंगी आपात सेवाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जीटीबी अस्पताल के पुराने इमरजेंसी ब्लॉक में मरम्मत और रिनोवेशन के चलते इमरजेंसी सेवाओं को अस्थायी रूप पर राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत पूरी होने तक सभी आपातकालीन सेवाएं राजीव गांधी अस्पताल से ही संचालित होंगी। शुक्रवार को ट्रायल रन के तहत अस्पताल प्रशासन ने नए इमरजेंसी ब्लॉक में मरीजों की भर्ती और विभिन्न चिकित्सीय व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सारी सेवाएं सात जुलाई तक राजीव गांधी अस्पताल में शिफ्ट कर दी जाएंगी।
ट्रायल रन के दौरान राजीव गांधी अस्पताल के नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) कॉम्प्लेक्स में पहली बार दो सफल सर्जरी भी की गईं। इस दौरान नए परिसर की तैयारियों और चिकित्सा सुविधाओं की क्षमता का आकलन किया गया।
यह सेवाएं होंगी स्थानांतरित
जीटीबी के एडिश्नल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार के मुताबिक, मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स की सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। नए इमरजेंसी ब्लॉक में मरीजों की जांच के लिए 24 घंटे लैब सेवाएं भी जीटीबी अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उपचार में कोई बाधा न आए।