फजीहत: कटाने गए थे सम-विषम का चालान, DL भी नहीं दिखा पाए विजय गोयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम विषम योजना के विरोध के चक्कर में सोमवार को भाजपा नेता विजय गोयल की फजीहत हो गई। दरअसल, नियम तोड़कर चालान कटवा रहे गोयल से जब ट्रैफिक पुलिस के एसआई ने ड्राइविंग लाइसेंस व कार के इंश्योरेंस पेपर मांगे तो वे दोनों ही नहीं पेश कर पाए।
ऐसे में सम विषम के दो हजार के अलावा उन्हें बिना डीएल कार चलाने और इंश्योरेंस पेपर न पेश कर पाने के कारण उन्हें 3500 रुपये का चालान कटवाना पड़ा। सोमवार सुबह विजय गोयल अपनी विषम नंबर की फॉरच्यूनर कार से निकले।
जबकि उनके समर्थक पैदल ही नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। गाड़ी विजय गोयल खुद ही चला रहे थे। 10 अशोक रोड से निकलते ही कुछ दूर खड़ी ट्रैफिक पुलिस के एसआई नंद किशोर के पास गोयल पहुंचे।
डीएल और इंश्योरेंस पेपर न होने का भी कटा चालान
गोयल ने कहा कि वह सम नंबर वाले दिन विषम नंबर की गाड़ी लेकर आए हैं, लिहाजा उनका चालान काटा जाए। अपनी ड्यूटी पूरी करते हुए नंद किशोर ने विजय गोयल से डीएल मांगा तो वे लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
इसके बाद गाड़ी के इंश्योरेंस पेपर की डिमांड की गई तो उसकी भी अवधि समाप्त थी। ऐसे में एसआई ने सम विषम नियम तोड़ने के साथ ही डीएल व इंश्योरेंस पेपर न होने का भी चालान काट दिया।
इस बारे में विजय गोयल का कहना था कि गाड़ी उनका ड्राइवर चलाता है इसलिए वे लाइसेंस रखते नहीं है जबकि इंश्योरेंस उन्होंने बाद में भिजवा दिया था।