{"_id":"9f988d57a7387b7e1bf9365643c75fe9","slug":"embarrassed-caught-up-in-making-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के नाम पर जनता से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के नाम पर जनता से ठगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में कुछ लोग संगठित तरीके से आधार कार्ड के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाकर चूना लगा रहे हैं। पहले पटेलनगर, फिर शास्त्रीनगर और अब रविवार को सिहानी में आधार कार्ड का फर्जीवाड़ा सामने आया है।
विज्ञापन
हैरत की बात तो यह है कि जानकारी के बावजूद प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर कार्रवाई करने नहीं पहुंचा। अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची तो काउंटर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी में एनपीआर और आधार कार्ड बनाने का काम नैलसन इंडिया कंपनी को दिया गया है। इसके अलावा कहीं कोई कैंप लगाता है तो वह फर्जी है। वर्तमान में जिले में मुरादनगर और लोनी में एनपीआर व आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
रविवार को सिहानी रोड के एक साइबर कैफे में धड़ल्ले से आधार कार्ड बनाए रहे थे। यहां पर लोगों से फार्म के साथ 100 से 150 रुपये तक लिए गए। कार्ड बनवाने वालों की लंबी लाइन लगी थी।
पता चलने पर अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जब कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों से अधिकारिक पत्र दिखाने को कहा तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने तुरंत काउंटर बंद करा दिया।
क्या कहती है नामित एजेंसी
शासन द्वारा नामित एजेंसी नैलसन इंडिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित त्यागी का कहना है कि यह कार्य फर्जी कंपनियां कर रही हैं। एडीएम के पास पहले भी शिकायत की जा चुकी है। अगले हफ्ते फिर से लिखित में शिकायत की जाएगी।