{"_id":"56dad0274f1c1b302d8b48e2","slug":"electricity-problem-in-vilage-created-problem-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Mar 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में गर्मी आते ही बिजली की समस्या बढ़ने लगी है और परेशान लोगों का गुस्सा अब फूटने लगा है। गांव रंगाला के ग्रामीणों ने शनिवार को पिछले कई दिनों से चली आ रही बिजली की समस्या को लेकर गुडगांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और स्थानीय बिजली विाभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीणों का कहना है कि गांव रंगाला में पिछले दो सप्ताह से बिजली का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। ट्रांसफार्मर फुंके होने के कारण ग्रामीण बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कई बार मौखिक तथा लिखित रूप से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था। शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण बिजली विाभाग एवं प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। जाम करने में महिलाएं भी शामिल थीं। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया ने ग्रामीणों को समझाया और उनकी समस्या को दो दिन के अंदर सुलझाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कि यदि उनकी समस्या का अगले कुछ दिनों में समाधान नहीं किया गया तो वह फिर से जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ पीडी कौशिक ने बताया कि रंगाला गांव के खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलने का आदेश दे दिया गया है।