फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity poll truck accident faridabad si death

चेकिंग के दौरान ट्रक ने मारी खंभे में टक्कर, एएसआई की मौत

Sat, 30 Jan 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
electricity poll truck accident faridabad si death

वाहनों की चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार रात सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में जेसीबी चौक के पास एक ट्रक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


खंभा ट्रैफिक पुलिस के एसएसआई पर गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। 50 वर्षीय एएसआई श्रवण कुमार परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहते थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक महीने पहले ही श्रवण कुमार की ड्यूटी ट्रैफिक में लगी थी। बृहस्पतिवार रात वे मथुरा रोड स्थित जेसीबी चौक पर चेकिंग के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों दिल्ली होकर दूसरे राज्यों में जाने वाली ट्रकों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह नाके लगा रखे हैं।

रात करीब आठ बजे राजस्थान नंबर का ट्रक सेक्टर-58 की ओर आ रहा था। एएसआई श्रवण कुमार ने उसे रोकने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान ट्रक ने मुड़ते हुए सामने स्थित बिना तार वाले एक बिजली के खंभे में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट कर सीधे एएसआई श्रवण कुमार के सिर पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस बीच ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। श्रवण कुमार को नजदीक स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
पुल के पास रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मरने वाले व्यक्ति की पहचान नेहरू नगर निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पत्नी से सब्जी लाने की बात कह कर घर से निकला था।


सब्जी लाने के लिए वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी के मुताबिक राजेंद्र शटरिंग का काम करता था। उसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed