फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity lines will pass through villages, farmers will get proper compensation

Delhi NCR News: गांवों से गुजरेंगी बिजली लाइनें, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
- लंबे समय से लंबित बिजली आपूर्ति से जुड़े अहम मसले का दिल्ली सरकार ने किया समाधान
विज्ञापन

सीएम ने कहा - दिल्ली के लिए निर्बाध बिजली के साथ किसानों का हित भी जरूरी


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजस्थान से सीधा दिल्ली पहुंचने वाली बिजली की लाइनें दिल्ली के गांवों से होकर गुजरेंगी। इसके एवज में किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा। इससे दिल्ली की बिजली आपूर्ति और मजबूत होगी। दिल्ली सरकार ने लंबे समय से लंबित बिजली आपूर्ति से जुड़े इस अहम मसले का समाधान निकाला है। इस मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लिए निर्बाध बिजली के साथ किसानों का हित भी जरूरी है। इसका पूरा ध्यान रखा गया है।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल के बाद पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) की अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन परियोजना, जो राजस्थान से दिल्ली तक बिजली लाएगी, अब तेजी से आगे बढ़ेगी। इस परियोजना में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के 20 गांवों, जैसे औचंदी, हरेवली, मुंगेशपुर और कुतुबगढ़, से होकर ट्रांसमिशन लाइनें गुजरेंगी। नरेला में एक बिजली सब-स्टेशन भी बनेगा, जो दिल्ली की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करेगा।
विज्ञापन


बिजली के साथ किसानों का हक जरूरी
इस परियोजना में किसानों की जमीन से लाइनें गुजरने के कारण मुआवजे का मसला लंबे समय से अटका था। कई दौर की बातचीत के बाद भी भूमि मूल्यांकन और मुआवजे पर सहमति नहीं बन पा रही थी, जिससे परियोजना रुकी हुई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। सीएम ने कहा कि दिल्ली को बिजली चाहिए, लेकिन किसानों का हक भी उतना ही जरूरी है। इसपर किसानों को उचित मुआवजा देने पर सहमति बनी। खास बात यह है कि जमीन का मालिकाना हक किसानों के पास ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed