{"_id":"595e6fe34f1c1bb56e8b461c","slug":"electricity-department-will-cut-connection-of-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में काटे जाएंगे चार हजार बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में काटे जाएंगे चार हजार बिजली कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने जिले में करीब 4 हजार लोगों को चिह्नित किया है, जिन पर 10 हजार से अधिक बिल बकाया है। अब ऐसे सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे और यदि बिल जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। साथ ही उस क्षेत्र के लाइनमैन पर भी कार्रवाई की जाएगी कि एक माह से अधिक बिल बकाया होने पर कनेक्शन क्यों नहीं काटे थे। इसी 10 जुलाई से इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि जिले में बिजली व्यवस्था सुचारु करने के लिए सबसे पहले बिजली घरों के निरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा। जहां पर जो कमी पाई जाएगी, उसे दूर कराया जाएगा। जिससे लोकल फाल्ट की समस्या को दूर किया जा सके और बिना कटौती के बिजली आपूर्ति हो सके। इसके साथ हर फीडर को दुरुस्त करके ट्रिप की समस्या को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की परेशानी है कि वह लोड बढ़वाना चाहते हैं तो उनके लिए कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रांसमिशन केंद्र से प्रत्येक बिजली घर तक दोहरी लाइन बिछवाई जाएगी। जिससे एक केबल में फाल्ट होने पर दूसरी केबल से विद्युत आपूर्ति की जा सके। राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्शन की संख्या बढ़ाने की भी योजना तैयार की है। जिसके चलते प्रत्येक कनेक्शन धारक के घर पर मीटर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में 10 हजार से अधिक बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही उस क्षेत्र के लाइनमैन से भी जवाब मांगा जाएगा कि इतना बिल होने पर कनेक्शन क्यों नहीं काटा गया।