फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity department cut connection of 80 defaulters

आरसी खत्म कराने वाले 80 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

Fri, 07 Jul 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 07 Jul 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
electricity department cut connection of 80 defaulters
electricity demo pic

विद्युत विभाग में बकायेदारों की आरसी खत्म करने के मामले में जांच के पहले ही दिन शुक्रवार को 80 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इस कार्रवाई से विद्युत विभाग और उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है। वहीं विद्युत विभाग में ऐसा मामला भी सामने आया है कि कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने लाखों रुपये के बकाये की फाइलों की आरसी तो जारी नहीं की, साथ ही उन फाइलों को दबा गए। अमर उजाला ने घोटाले का खुलासा किया तो विद्युत विभाग हरकत में आया और नुकसान की मात्रा भी दो करोड़ तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


 दरअसल, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं व तहसील कर्मियों संग मिलकर 300 से अधिक आरसी खत्म करा दी। इनमें बकायेदार उपभोक्ताओं को उक्त स्थान से पलायन करना दिखाया गया है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में इस मामले का खुलासा किया तो विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधीक्षण अभियंता ने इस मामले की जांच के निर्देश सभी अधिशासी अभियंताओं को दिए। 
विज्ञापन


पहले ही दिन 80 से अधिक आरसी बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। शुक्रवार दोपहर तक अधिकतर उपभोक्ता बिजली विभाग के आफिस में पहुंच गए। कुछ उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्होंने कभी कनेक्शन पहले लिया ही नहीं था और कोई बकाया नहीं है। मगर जब विभाग के अधिकारियों ने उनके दस्तावेज दिखाए तो वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक आरसी की राशि करीब डेढ़ करोड़ थी। मगर जांच में पहले दिन बड़ी-बड़ी राशि की ऐसी फाइलें मिली हैं, जो साल-2012 से दबी पड़ी थी। उनकी आरसी जारी ही नहीं की गई और फाइलों को दबा दिया गया था। अब सभी ऐसी फाइलों को निकलवाया जा रहा है।
- राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed