फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity demand broke record amid summer, reached 7776 MW

Electricity Demand In Delhi: गर्मी के बीच बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, 7776 मेगावाट तक पहुंची

Tue, 19 May 2026 09:54 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 19 May 2026 09:54 PM IST
सार

बढ़ती गर्मी से मंगलवार को दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 7,776 मेगावाट पहुंच गई। यह 2026 का उच्चतम स्तर है। अप्रैल में ही मांग 7,000 मेगावाट पार कर गई थी। कंपनियां आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं।

विज्ञापन
Electricity demand broke record amid summer, reached 7776 MW
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे दिल्ली की बिजली की पीक डिमांड 7,776 मेगावाट तक पहुंच गई, जो वर्ष 2026 में अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इससे एक दिन पहले भी मांग 7,542 मेगावाट और रात के समय 7,600 मेगावाट तक दर्ज की गई थी। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल के अंत में ही बिजली की मांग 7,000 मेगावाट के स्तर को पार कर गई थी, जबकि पहले यह स्तर आमतौर पर मई में दर्ज होता था।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियां बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार बढ़ती मांग को सफलतापूर्वक पूरा कर रही हैं। दोनों कंपनियां मिलकर लाखों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। आने वाले समय में बिजली की मांग 9,000 मेगावाट से अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जो पिछले वर्षों के रिकॉर्ड से भी ज्यादा होगी। ऐसे में तेज गर्मी और लगातार तापमान में वृद्धि का मुख्य कारण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि मांग को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौतों, ग्रीन एनर्जी स्रोतों और आधुनिक तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित अनुमान प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही सौर, पवन और हाइड्रो ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों से भी बिजली आपूर्ति बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed