फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity corporation: every office surface a scam

बिजली निगम: हर कार्यालय में मिल रहा है घोटाला

Mon, 26 May 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 26 May 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
electricity corporation: every office surface a scam

दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की जो भी ईंट उठाई जा रही है उसके नीचे से घोटाला निकलकर बाहर आ रहा है। सब-डिवीजन नंबर-तीन में सामने आए बिजली निगम चेक घोटाले के बाद लगभग सभी कार्यालयों पर इसके छींटे पड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि यह बिजली निगम के कार्यालय नहीं बल्कि घोटालों के अड्डे बन गए हैं। जहां जनता परेशान है और अधिकारी मालामाल। सोमवार को बिजली निगम मुख्यालय की ऑडिट टीम ने पल्ला, सब डिवीजन नंबर-एक, दो, तीन, चार और पांच में खातों की जांच की। सभी जगह कुछ न कुछ घ सामने आए। जिसके बाद टीम ने गायब बैकिंग ट्रांजेक्शन का एक चौंकाने वाला आंकड़ा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह टीम ने सब डिवीजन नंबर पांच में सबसे पहले जांच शुरू की। जहां पांच बैकिंग ट्रांजेक्शन ऐसी सामने आई, जिनमें गड़बड़ी की गई थी। टीम के अनुसार यह करीब सवा लाख रुपये की राशि के चेक हैं। इन चेकों की राशि डीएचबीवीएनएल के खाते में नहीं पहुंची। इसके बाद टीम ने सब डिवीजन नंबर चार में भी कई खातों की जांच की। इस दौरान टीम को कुछ बैकिंग एंट्री में गलतियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद पल्ला, सब डिवीजन नंबर-एक एवं दो में जांच शुरू की। दिन भर चली जांच पड़ताल में टीम को 197 उपभोक्ता ऐसे मिले, जिनके पैसे डीएचबीवीएनएल के पास नहीं आई है। बिजली निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, बैंक कर्मियों एवं उपभोक्ताओं ने मिलकर यह राशि निगम के खाते में नहीं पहुंचने दी। यह गड़बड़ी करीब 95 लाख रुपये की है।

इसके साथ ही टीम के सामने कुछ अन्य चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। जिसमें सबसे मुख्य यह है कि जिन उपभोक्ताओं के चेक गायब हैं वे सभी एचडीएफसी बैंक द्वारा ट्रांसजेक्शन कर रहे थे। जिसके बाद टीम के कुछ सदस्यों ने बैंक अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।


एसई आरएस यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा घोटाले की सूचना इन्हीं कार्यालयों से मिल रही है। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों और बैंक कर्मचारियों ने मिल कर यह घोटाला किया है। मुख्यालय की टीम द्वारा सारी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed