फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity consumption reached 5559 MW in delhi

ठंड बढ़ा रही बिल: दिल्ली वालों ने तोड़े सर्दियों में बिजली खपत के सारे रिकॉर्ड, 5559 मेगावाट रही मांग

Fri, 05 Jan 2024 07:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 07:46 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में सर्दियों को देखते हुए बिजली की मांग बढ़ गई है। शुक्रवार को बिजली की खपत 5559 मेगावाट पहुंच गई। इस साल जनवरी महीने में पिछले पांच दिनों में बिजली की मांग लगातार 5000 मेगावाट से ऊपर रही है।

विज्ञापन
Electricity consumption reached 5559 MW in delhi
दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग - फोटो : हिमांशु भट्ट

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार की सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर बिजली की मांग 5559 मेगावाट पहुंच गई। सदियों के मौसम में यह बिजली की अब तक की सर्वाधिक मांग है। इस बार सर्दियों में बिजली की सबसे अधिक मांग 5700 मेगावाट तक पहुंच सकती है। इससे पहले सर्दियों में बिजली की मांग का पिछला रेकॉर्ड छह जनवरी 2023 को बना था, जब बिजली की मांग 5526 मेगावाट पहुंच गई थी।

विज्ञापन

इस साल जनवरी महीने में पिछले पांच दिनों में बिजली की मांग लगातार 5000 मेगावाट से ऊपर रही है। सिर्फ एक दिन यह 5000 मेगावाट से कुछ कम थी। बिजली की सबसे अधिक मांग एक जनवरी को 5134 मेगावाट थी, दो जनवरी को 4910 मेगावाट, तीन जनवरी को 5257 मेगावाट, चार जनवरी को 5241 मेगावाट और पांच जनवरी को यह 5559 मेगावाट रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों के दौरान सर्दियों में सबसे अधिक मांग 2018-19 में 4457 मेगावाट थी, 2019-20 में 5343 मेगावाट, 2020-21 में 5021 मेगावाट, 2021-22 में 5104 मेगावाट और 2022-23 में यह 5526 मेगावाट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed