फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity consumers will get convenience From Single Window System

सिंगल विंडो सिस्टम से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा, पश्चिम विहार में शुरू हुआ नया डिजिटल सिस्टम

Sun, 28 Jul 2019 03:26 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jul 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumers will get convenience From Single Window System
फाइल फोटो
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अब उपभोक्ताओं को बिजली का कनेक्शन लेने से लेकर लोड बढ़ाने-घटाने, नाम, पते में परिवर्तन करवाने, बिजली कनेक्शन की श्रेणी में बदलाव करवाने समेत सभी काम पहली ही विजिट में हो जाएंगे। 
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को इन कार्यों के लिए बीएसईएस कार्यालय में दोबारा जाने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सतेंद्र जैन ने पश्चिम विहार डिविजन में डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की है। 
विज्ञापन


इस मौके पर बताया गया कि पंजाबी बाग, नांगलोई और मुंडका डिविजन में रहने वाले 5 लाख रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को इससे फायदा होगा। जल्द ही अन्य इलाकों में ये सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसे मिलेगी सुविधा

बिजली कंपनी के सीईओ अमल सिन्हा के अनुसार बिजली डिजीसेवा केंद्र पर जाने वाले उपभोक्ताओं को बीएसईएस मोबाइल एप या वेबसाइट पर लॉग ऑन करके अप्वाइंटमेंट लेना होगा। 

जिस दिन का अप्वाइंटमेंट मिलेगा, उसी दिन सभी काम हो जाएंगे। हालांकि उपभोक्ता बीएसईएस की वेबसाइट व मोबाइल एप के माध्यम से भी काम करवा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed