फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity company started tatkal service for festivals

त्योहारों के लिए बिजली कंपनी ने शुरू की तत्काल सेवा 

Tue, 24 Sep 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity company started tatkal service for festivals
demo pic

त्योहारों के लिए बिजली कंपनियों ने तत्काल सेवा शुरू की है। दुर्गा पूजा, रामलीला व दिवाली से जुड़े आयोजनों के लिए बिजली का अस्थायी कनेक्शन एक दिन में उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन


इस निर्णय से आयोजकों को बिना किसी परेशानी के बिजली का कनेक्शन मिलेगा। पर्यावरण को ध्यान में रखकर इस तरह का निर्णय लिया गया है ताकि जनरेटर का इस्तेमाल नहीं करना पड़े। 
विज्ञापन


बीएसईएस बिजली कंपनी के अनुसार एक दिन में अस्थायी कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को आवेदन करते वक्त जरूरी कागजात देने होंगे। डिमांड नोट मिलते ही इसका भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आवेदन वाले दिन ही उन्हें बिजली का कनेक्शन दे दिया जाएगा। आमतौर पर अस्थायी कनेक्शन की प्रक्रिया में तीन से पांच दिन का वक्त लगता है। त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को ध्यान में रखते हुए, बीएसईएस की ओर से तत्काल कनेक्शन की सेवा शुरू की गई है। 

शादी समारोहों व अन्य कार्यक्रमों के लिए भी तत्काल कनेक्शन का ऑफर दिया गया है। बीएसईएस के प्रवक्ता के अनुसार तत्काल कनेक्शन देने के लिए एक टीम गठित की गई है। 


बिजली चोरी की जांच के लिए अतिरिक्त टीमें गठित की गई है। तत्काल अस्थायी कनेक्शन के लिए, बीआरपीएल उपभोक्ता 19123/ 39999707 और बीवाईपीएल उपभोक्ता 19122/ 39999808 नंबर पर फोन करके या अपने डिविजन ऑफिस में जाकर सामान्य व्यावसायिक औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। वेबसाइट और मोबाइल एप पर भी तत्काल अस्थायी कनेक्शन के लिए ऑनलआइन आवेदन भी कर सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed