{"_id":"e332c50ca101de9df146ed24ef8927e4","slug":"electricity-bill-recovery-camp-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगेगा बिजली बिल वसूली शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगेगा बिजली बिल वसूली शिविर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Feb 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल वसूली के लिए शिविर का आयोजन यूपीपीसीएल कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के छह गांवों में यह शिविर चार से 28 फरवरी तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पश्चिमांचल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता आरके बंसल ने बताया कि बिल जमा करने के साथ यहां से कनेक्शन देने का काम भी होगा, जिससे ग्रामीणों को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन
बंसल ने बताया कि चार फरवरी और 18 फरवरी को पटवारी और छह व 20 फरवरी को रोजा याकूबपुर, 10 और 28 फरवरी को रोजा जलालपुर में शिविर का आयोजन होगा।
12 और 24 फरवरी को मिल्क लच्छी, 16 और 26 फरवरी को सादुल्लापुर, 14 और 22 फरवरी को इटैहरा गांव में शिविर लगेगा। इसमें डिवीजन के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो मौके पर ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन