{"_id":"5d6f108e8ebc3e0130770d5f","slug":"electric-train-will-run-soon-on-delhi-shamli-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-शामली रूट पर जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-शामली रूट पर जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
Wed, 04 Sep 2019 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
electric train
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली-शामली रूट पर बहुत जल्द इलेक्ट्रिक ट्रेन चलेंगी। इस रूट का विद्युतीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 50 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाले इस काम को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दिल्ली-शामली रूट पर फिलहाल डीजल इंजन से ट्रेनों का संचालन किया जाता है। विद्युतीकरण होने से प्रदूषण भी कम होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर दिल्ली से जुड़ा यह अंतिम रूट है, जिस पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली-शाहदरा से गोकलपुर होते हुए शामली के लिए एक अलग रूट निकलता है, जो लोनी, बागपत रोड, बड़ौत और शामली से होता हुआ टपरी में गाजियाबाद-सहारनपुर रूट में मिलता है। इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन चलने से दैनिक यात्रियों को मेमू ट्रेनों की सर्विस भी इस रूट पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
हिंडौन सिटी स्टेशन पर ठहरेगी नंदा देवी एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन को राजस्थान स्थित हिंडौन सिटी स्टेशन पर भी ठहराव दिया है। ट्रेन संख्या 12401/12402 कोटा-देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को तत्काल प्रभाव से हिंडौन सिटी स्टेशन ठहरने का आदेश दे दिया गया है।
ट्रेन संख्या 12401 कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस रात 8:14 बजे व वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12402 देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस सुबह 7:37 बजे एक-एक मिनट के लिए इस स्टेशन पर ठहरेगी।