फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election Results: AAP MLAs proved to be laggards

Election Results : फिसड्डी साबित हुए आप के विधायक, मगर कांग्रेस का साथ मिलने से झाड़ू को अधिक मिले मत

Wed, 05 Jun 2024 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:53 AM IST
सार

साल 2014 के बाद यह लगातार तीसरी बार है जब लोकसभा चुनाव में विधायकों का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा।

विज्ञापन
Election Results: AAP MLAs proved to be laggards
शाजिया इल्मी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक राजधानी में फिसड्डी साबित हुए। साल 2014 के बाद यह लगातार तीसरी बार है जब लोकसभा चुनाव में विधायकों का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। हालांकि, कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन के कारण वोट प्रतिशत जरूर बढ़ गया। आप उम्मीदवारों को 40 से 45 फीसदी के वोट मिले, जबकि साल 2019 में हुए चुनाव में यह आंकड़ा 16 से 27 फीसदी रहा था।

विज्ञापन


गठबंधन के तहत आप के उम्मीदवार इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली की चार सीटों पर लड़ रहे थे। इसमें पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आप के दस-दस विधायक हैं, जबकि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा में नौ और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर आप के सात विधायक हैं। इन सभी सीटों पर आप के उम्मीदवारों को उम्मीद से काफी कम वोट मिले। लगभग 36 विधानसभा क्षेत्रों में आप के उम्मीदवारों को काफी कम वोट मिले।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों कहना है कि अब सभी विधायकों के प्रदर्शन की समीक्षा होगी। इसमें देखा जाएगा कि किन विधायकों के कारण गठबंधन को उम्मीद के अनुसार वोट नहीं मिले। समीक्षा के बाद प्रदर्शन के आधार पर विधानसभा चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों के चेहरे बदले जा सकते हैं, जिनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है या पार्टी के पक्ष में माहौल नहीं बना पाए। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी आम आदमी पार्टी ने तत्कालीन 15 विधायकों की टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया था। आशंका है कि दिसंबर-जनवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकता है। इनमें कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने वालों पर खास नजर
चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर या पार्टी के खिलाफ विरोध करने वाले विधायकों पर विशेष नजर बनी हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद ने मुख्यमंत्री सहित दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। ऐसे लोगों को इस बार चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ और भी ऐसे नेता हैं जिन्होंने पार्टी लाइन से बाहर जाकर बातें रखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed