तिहाड़ जेल में लग रही नेताजी की चुनावी चौपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, तिहाड़ जेल में भी चुनावी चर्चा गरमाने लगी है। तिहाड़ में बंद विभिन्न राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखने वाले कैदियों की राजनीतिक चौपाल लगनी शुरू हो गई है।
इनकी चर्चाओं में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों को मिलने वाली सीटों पर कयास लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक नौकरानी की हत्या मामले में बंद बसपा के निलंबित सांसद धनंजय सिंह की तिहाड़ जेल में चौपाल लगी। चौपाल में दिल्ली और यूपी में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर चर्चाएं हो रही हैं।
इनकी इज्जत का सवाल बन गया चुनाव
तंदूर कांड में दोषी और पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे सुशील शर्मा भी बढ़ रही चुनावी सरगर्मी से अछूते नहीं हैं। वे भी अपने स्तर से तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे विकास और विशाल यादव के अलावा मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड में सजा काट रहे मनु शर्मा की पृष्ठभूमि भी राजनैतिक परिवार से है। यादव परिवार की यूपी में गहरी पैठ है, तो शर्मा परिवार की हरियाणा में।
बताया जाता है कि खासकर यह लोकसभा चुनाव इन दोनों परिवारों की प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।
दूसरे कैदियों में भी चढ़ने लगा रंग
जेल सूत्रों का कहना है कि इन बंदियों के अलावा बाकी कैदियों पर भी राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। उनकी आपस की बातचीत में राजनीतिक मुद्दे विशेष तौर पर चर्चा में रहते हैं।
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चर्चित मामलों में बंद कैदियों व आम कैदियों ने भी चर्चा शुरू कर दी है।
जेल में विभिन्न राजनैतिक दलों के समर्थक कैदियों की कमी नहीं है। वे अपने स्तर से चर्चा करते हुए देखे जा रहे हैं।