{"_id":"7642c95b4fc344e68d9989c8d13608d4","slug":"election-counting-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस की नजर में होगी काउंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बॉस की नजर में होगी काउंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में लोकसभा चुनावों की मतगणना बिग बॉस की नजर में होगी। इसकी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 मई को मतगणना की फाइनल रिहर्सल की जाएगी। इसमें 550 अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि शुरुआत में कर्मचारियों द्वारा डाले गए पोस्टल बैलेट पेपरों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
इसके आधे घंटे बाद ईवीएम खुलेंगी। वोटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग वीडियोग्राफी करवाएगा।