{"_id":"279b4d837df330d3d9d702a970ea73d2","slug":"election-commission-website-uploads-each-round-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर राउंड के मतगणना की जानकारी देगा चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर राउंड के मतगणना की जानकारी देगा चुनाव आयोग
भोला पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 15 May 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग के लिए इस बार मतगणना प्रक्रिया और आसान हो गई है। अब जिला निर्वाचन कार्यालय से चुनाव आयोग को जानकारी देने में कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों को फोन और फैक्स के व्यस्त रहने की समस्या से छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन
अब चुनाव आयोग की बेवसाइट पर हर घंटे मतगणना का परिणाम अपडेट होता रहेगा। कुछ साल पहले तक मतगणना के दौरान चुनाव आयोग को जो भी जानकारी भेजनी होती थी।
उसके लिए फैक्स करना होता था। कुछ मामलों में फोन भी किए जाते थे। लेकिन फैक्स लाइन व्यस्त रहने से काफी समय बर्बाद होता था। अक्सर ऐसा भी होता था कि दूसरा राउंड पूरा हो जाता था और पहले राउंड की जानकारी भी आयोग तक नहीं पहुंच पाती थी।
विज्ञापन
इस लोकसभा चुनाव की मतगणना में ऐसा नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने बताया कि यह सुविधा न केवल चुनाव आयोग बल्कि लोगों के लिए भी अच्छी है। लोग भी अपने प्रत्याशी की मतगणना बेवसाइट पर देख सकेंगे।
विज्ञापन