फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission mistake came on surface

इलेक्शन कमीशन की खुली पोल: कहीं युवक तो कहीं बना दिया लड़की, कहीं लड़की की जगह लड़के का फोटो

Sun, 12 Feb 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 12 Feb 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
election commission mistake came on surface
- फोटो : लाल सिंह

वोटर लिस्ट से नाम कटनेे, वोटर कार्ड होने के बावजूद लिस्ट में नाम न होने, मतदाता पर्ची न मिलने समेत कई शिकायतें दिन भर कंट्रोल रूम पर मिलती रहीं। कासना के अमीचंद इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर एक ऐसी बुजुर्ग महिला मिलीं, जिन्हें मतदान पर्ची तो उनके नाम की मिली, लेकिन उस पर फोटो एक युवक का लगा था।

विज्ञापन


हालांकि उन्हें डालने दिया गया। इसके चलते महिला खुश नजर आई। अमीचंद इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची अंगूरी (70) मतदान पर्ची लेकर इधर-उधर भटक रही थी। अंगूरी ने मतदान पर्ची दिखाते हुए कहा कि इसमें गड़बड़ी कर दी गई है, अब वह कैसे मतदान करेगी।
विज्ञापन


इस पर उन्हें बताया गया कि इस मामले की शिकायत वह बीएलओ सेे करे। अंगूरी की मतदाता पर्ची की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि फोटो गलती से किसी युवक का लग गया है, लेकिन पर्ची बिल्कुल ठीक है। इसके चलते अंगूरी को मतदान करने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायूसी मिलीं पर उत्साह भी दिखा

election commission mistake came on surface
इसी केंद्र पर प्रेमवती (8 ) अपना वोटर कार्ड लेकर घूम रही थी। उनका कहना था कि उन्हें मतदाता पर्ची नहीं मिली। बाद में बीएलओ के पास भेजकर उनकी समस्या का समाधान कराया गया। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम पर नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों से इसी तरह की शिकायत मिलती रहीं। कंट्रोल रूम सेे उन्हेें बीएलओ और अन्य अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी जाती रही।

शारदा यूनिवर्सिटी स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं दो छात्राओं को मायूस होना पड़ा। छात्रा श्वेता और सुभी नेे बताया कि उनके पास आधार कार्ड हैं और वह 18 वर्ष की हो चुकी हैं।

इसके बावजूद उन्हें मतदाता पर्ची नहीं मिली है। वह आधार कार्ड लेकर वोट डालने आई थीं। हालांकि उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया, लेकिन पहली बार मतदान केंद्र पर पहुंचने पर वह काफी उत्साहित नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed