दिल्लीवासियों के लिए चुनाव आयोग ने दी एक खास सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर्स तक सूचना पहुंचाने के लिए दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बुधवार को फेसबुक पर हाजिर हो गया है। आयोग ने इस पर वोटर्स बनने से लेकर अन्य सभी जरूरी सूचनाओं को अपलोड करने का काम शुरू कर दिया गया है।
साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों को ट्विटर पर सक्रिय रहने को भी कहा गया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पहली बार निर्वाचन कार्यालय सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ने जा रहा है।
हालांकि बीते साल हुए चुनाव में भी आयोग ने प्रयास किया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के इस पर पहल नहीं हो सकी।
सोशल साइट्स पर चुनाव आयोग
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में वर्तमान में 1.30 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 18-40 साल तक की उम्र वाले 60 फीसदी से ज्यादा मतदाता हैं जो फेसबुक जैसे सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं।
आयोग ऐसे वोटर्स को टारगेट करने के लिए ही इस मंच पर आया है। जहां एक ओर निर्वाचन कार्यालय फेसबुक पर रहेगा वहीं जिला निर्वाचन अधिकारियों को ट्विटर पर सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही सभी को यह निर्देश भी है कि वे हर तरह की जानकारी इन सोशल साइट पर अपडेट करें।