फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election campaign stops for MCD polls on friday

MCD चुनाव के लिए खत्म हुआ प्रचार, अब घर-घर जाकर वोट मांगेंगे उम्मीदवार

Sat, 22 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
election campaign stops for MCD polls on friday
mcd election - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के तीनों नगर निगम के चुनाव में मतदाताओं को लाउड स्पीकर, जनसभाओं, रोड शो, नुक्कड़ सभाएं, डोर टू डोर आदि के माध्यम से आकर्षित करने का अभियान शुक्रवार की शाम पांच बजे बंद हो गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने पूरे जोर शोर से प्रचार किया और कई इलाकों में रैलियां निकालकर अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


वहीं, तमाम उम्मीदवारों ने शनिवार को प्रचार करने का जिम्मा कार्यकर्ताओं को सौंप दिया है। वह व्यक्तिगत तौर पर अपने इलाके में लोगों के घरों पर जाकर संपर्क करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों नगर निगम के पार्षद बनने के जुटे 2537 उम्मीदवारों का शुक्रवार की शाम सभाएं करने का सिलसिला बंद हो गया। इसी तरह उनके लाउड स्पीकर भी बंद हो गए है। मगर खुले तौर पर प्रचार बंद होने के बाद उम्मीदवारों ने हाईटेक अंदाज में मतदाताओं से अपील करने का अभियान आरंभ कर दिया।

सुबह 8 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा मतदान

election campaign stops for MCD polls on friday
स्वराज इंडिया - फोटो : अमर उजाला

वे अपने इलाके के मतदाताओं से सोशल मीडिया, मोबाइल फोन आदि माध्यम से संपर्क साधेंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को मतदाता पर्ची बांटने के बहाने लोगों से संपर्क साधने का निर्देश दिया है। 

दूसरी ओर उम्मीदवारों ने इलाके के प्रमुख लोगों के घरों पर जाने की योजना बनाई है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को किसी भी मतदाता के घर जाने की मनाही नहीं है।


इस दौरान उम्मीदवार अकेले जा सकते है, वे अपने साथ गाडिय़ों का काफिला नहीं ले जा सकते। इसके अलावा वे अपने साथ लोगों को भी नहीं रख सकते। उनकी गाड़ी पर किसी भी प्रकार का झंडा एवं बैनर भी नहीं होना चाहिए।

एसएमएस से मिलेगी पोलिंग स्टेशन की जानकारी      

election campaign stops for MCD polls on friday
बाबुल सुप्रियो - फोटो : अमर उजाला

यह सब उल्लघंन करने पर उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीनों नगर निगम के चुनाव में राजधानी के 1,32,10,206 मतदाता रविवार को 13234 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे।

वह सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान अधिकारियों को विश्राम नहीं देने का निर्णय लिया है। 

शाम साढ़े पांच बजे तक पोलिंग सेंटर के अंदर प्रवेश करने वाले मतदाताओं को हर हाल में मतदान कराने दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी मतदाता को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

पहली बार उठाया ये कदम

election campaign stops for MCD polls on friday
प्रचार करते बीएसपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

आयोग के अनुसार सबह से लेकर शाम तक बिना किसी ब्रेक के लगातार मतदान होगा। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने पहली बार मतदाताओं को घर बैठे अपने पोलिंग सेंटर के बारे में सूचना देने का कदम उठाया है।

​इसके लिए आयोग एक नंबर जारी किया है, जिस पर मतदाताओं को अंग्रेजी में अपना ब्यौरा लिखकर एसएमएस करना होगा। इसके कुछ देर बाद मतदाता के मोबाइल फोन पर उनके पोलिंग सेंटर की पूरी जानकारी आ जाएगी। 

इस तरह बीएलओ के घर पर मतदाता पर्ची नहीं भेजे जाने की स्थिति में लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आयोग के अनुसार लोगों को अपने मोबाइल फोन के मैसिस बॉक्स में एमसीडी वोटर आईडी नंबर लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा, उदाहरणत एमसीडी एबीसी 1234567 लिखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed