{"_id":"59cf2de14f1c1bb8538b5163","slug":"elderly-such-a-lowly-act-with-a-teenager-the-video-made-by-neighboring-shopkeeper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने किशोरी के साथ की ऐसी नीच हरकत, पड़ोसी दुकानदार ने बना ली वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने किशोरी के साथ की ऐसी नीच हरकत, पड़ोसी दुकानदार ने बना ली वीडियो
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
राजधानी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के दावों की तब धज्जियां उड़ जाती हैं जब ऐसी वारदात सामने आती है। एक बुजुर्ग ने किशोरी के साथ ऐसी नीच हरकत की कि इसकी खबर वीडियो वायरल होने पर पता चल पाई। खौफ में आकर पहले किशोरी ने ये बात किसी को नहीं कही...
विज्ञापन
Trending Videos
डेमो पिक
यह घटना नई दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के शकूरपुर इलाके की है। जहां 16 वर्षीय किशोरी के साथ चूड़ी पहना रहे बुजुर्ग ने ये नीच हरकत की। केवल इतना ही नहीं जब किशोरी ने इसका विरोध किया और परिजनों से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा। इसका वीडियो पड़ोसी दुकानदार ने बना ली। दुकानदार ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया फिर तो आरोपी की ऐसी भद पिटी...
विज्ञापन
विज्ञापन
father-in-law molested his daughter-in-law
भेद खुलने पर पीड़िता के परिवार ने की इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग बलीजान (60) को छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष प्लेस थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
जानकारी के अनुसार सपना (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शकूरपुर इलाके में बहन के साथ रहती है। उसका भाई पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। गत 5 अगस्त सपना एक चूड़ी की दुकान पर गई थी। दुकान के मालिक बनीजान से मौका देखकर सपना केे साथ छेड़छाड़ की। सपना ने जब परिजनों से शिकायत की धमकी दी तो आरोपी उल्टा उसे धमकाने लगा।
डेमो पिक
इन सब की वीडियो पड़ोसी दुकानदार ने बनाकर सोशल वीडियो पर डाल दी। इधर, किशोरी ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। परिजनों को जब वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।