फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly people found locked in a basement-like room in Noida, woman's hands were tied

आनंद निकेतन नहीं अमानवीय आश्रम : नोएडा में तहखाने जैसे कमरे में बंद मिले बुजुर्ग, महिला के बंधे थे हाथ

Fri, 27 Jun 2025 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 06:30 AM IST
सार

एक वायरल वीडियो देखकर जब राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला पुलिस के साथ आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम पहंची तो वहां बुजुर्गों को अमानवीय हालात में रखा गया था।

विज्ञापन
Elderly people found locked in a basement-like room in Noida, woman's hands were tied
नोएडा सेक्टर 55 में एक वृद्धाश्रम में बदहाल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से परिजनों ने निकाला और सुकून की तलाश में वृद्धाआश्रम पहुंचे बुजुर्गों को यहां भी आराम नहीं मिला। एक वायरल वीडियो देखकर जब राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला पुलिस के साथ आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम पहंची तो वहां बुजुर्गों को अमानवीय हालात में रखा गया था।

विज्ञापन


वृद्धा के हाथ बांधे गए थे तो कई बुजुर्गों के कमरों के बाहर ताला लटका था। सेक्टर-55 स्थित इस आश्रम को जनकल्याण ट्रस्ट संचालित करता है। उन्होंने आश्रम सील कर सभी 39 बुजुर्गों को दूसरे वृद्धाश्रम में भेजने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आश्रम के निरीक्षण के बाद जारी प्रेस नोट में मीनाक्षी भराला ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर आश्रम के अंदर के वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। वीडियो में एक महिला के हाथ बंधे दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने वाले का दावा था कि आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम में अधिकतर बुजुर्ग अमानवीय हालात में रहने को मजबूर हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को मीनाक्षी भराला औचक निरीक्षण करने नोएडा पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि आश्रम के संचालक मौके पर दस्तावेज नहीं दिखा सके। पता चला कि यह वृद्ध आश्रम वर्ष 1994 से संचालित है। मीनाक्षी भराला ने आश्रम को अपंजीकृत करार दिया। हालांकि बाद में  समाज कल्याण अधिकारी की ओर से की गई प्राथमिक जांच में आश्रम के पंजीकृत होने की बात सामने आई है।

नहीं मिला स्टाफ, मल-मूत्र से सने मिले कपड़े
बुजुर्गों की देखभाल के लिए स्टाफ नहीं रखा गया था। कई बुजुर्गों के कपड़े मल-मूत्र से सने मिले। खुद को नर्स बता रही महिला से सख्ती से पूछा गया तो उसने योग्यता 12वीं पास बताई।


मीनाक्षी भराला ने कहा कि आश्रम में नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि यूपी महिला एवं बाल विकास विभाग नियंत्रण बोर्ड से आश्रम पंजीकृत मिला है। इसका पंजीकरण एक नवंबर 2023 को कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed