फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly mother-son's death could not open the secret police.

बुजुर्ग मां-बेटे की हत्या का राज नहीं खोल पाई पुलिस

Sat, 21 Feb 2015 02:24 PM IST
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 Feb 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly mother-son's death could not open the secret police.

राजनगर में हुआ हाईप्रोफाइल डबल मर्डर केस पुलिस फाइलों में ‘दफन’ हो गया है। पुलिस ने हार मानते हुए गुपचुप फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी है। एफआर कोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


तेज तरार्र इंस्पेक्टर और दरोगा खुलासे में लगाए गए। हजारों नंबर सर्विलांस पर लगाए। चार एसएसपी, चार एसपी सिटी और पांच से ज्यादा थानेदार तब से बदल गए। कविनगर थाने से केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ, मगर कातिल को पुलिस नहीं तलाश पाई।
विज्ञापन


पॉश कालोनी राजनगर में डीएम और एसएसपी आवास केनजदीक यह सनसनीखेज हत्याकांड 8 मार्च 2013 को हुआ था। सुब्रमण्यम कुमार (62) और उनकी मां गिरिजा (85) की रक्तरंजिश लाश उनकी आर-14/52 कोठी में पड़ी मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की लाश किचन और मां की बेडरूम में थी। दोनों की गर्दन सब्जी काटने वाले चाकू और कैंची से काटी गई थी। मृतक बीएसएनएल से रिटायर्ड जूनियर टेलीकॉम अफसर थे।

उनके पिता वीआर सुब्रमण्यम दिल्ली टेलीकॉम में डीजीएम से रिटायर्ड हुए थे। वारदात से दो साल पहले उनकी मौत हो गई थी। यहां मां-बेटा ही रहते थे।

घटनास्थल से लग रहा था कि मां ने कातिल का विरोध किया था, उनकी उंगलियां कटी हुई थीं। एस कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे।

उनसे छोटे भाई एस राज दिल्ली में रहते हैं, प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड हैं। एस चंद्र एनटीपीसी हैदराबाद और एस गणेश सिंडीकेट बैंक चेन्नई में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed