फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man duped of Rs 10.52 lakh in the name of KYC, two arrested from Jharkhand

Delhi NCR News: केवाईसी कराने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 10.52 लाख, झारखंड से दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को धनबाद, झारखंड से दबोचा
विज्ञापन

-चार मोबाइल फोन व एक बैंक खाते से 2.05 लाख रुपये बरामद, आरोपियों ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने बैंक की केवाईसी कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को धनबाद, झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमरनाथ रबीदास (20) और बिकाश रबीदास (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल व 2.05 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने शाहदरा के मीत नगर में रहने वाले एक बुजुर्ग को केवाईसी कराने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर ठगी की। पीड़ित के बैंक खाते स 10.52 लाख रुपये ठग लिए। बाद में इन रुपयों को कई बैंक खातों में ट्रांसफर कर उनको एटीएम की मदद से निकाल लिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 25 अप्रैल को मीत नगर निवासी बुजुर्ग राकेश कुमार (65) ने 10.52 लाख रुपये ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उनसे केवीसी से कराने के लिए कहा। आरोपी ने पीड़ित को एक एपीके फाइल भेज दी। पीड़ित ने जैसे ही उसे डाउनलोड किया, उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया गया। बाद में उनके खाते से 10.52 लाख रुपये निकाल लिया गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बैंक खाते ही पड़ताल करने पर पता चला कि रकम धनबाद के बैंक खाते में गई है। एक टीम को झारखंड भेजा गया। छानबीन के बाद टीम ने पहले अमरनाथ को दबोचा। उससे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी विकास रबीदास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन मोबाइल अमरनाथ और एक विकास के पास से बरामद किया। ठगी के लिए इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज पांच शिकायतें आरोपियों से लिंक मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed